केलांग: टाउन रोड और जिला अस्पताल रोड 2 से 15 सितंबर तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह रहेंगे बंद, सड़क निर्माण कार्य के चलते प्रशासन ने लागू किया ट्रैफिक डायवर्जन

Keylang Road Closed Traffic Advisory

Keylang: उपमंडल दंडाधिकारी केलांग कुनिका ऐकर्स ने जानकारी दी है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सीमेंट कंक्रीट और वियरिंग कोर्स का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। आम जनता की सुरक्षा और निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए केलांग टाउन रोड एवं जिला अस्पताल रोड पर 2 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक अथवा कार्य पूर्ण होने तक वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

 

वैकल्पिक मार्गों से संचालित होगा यातायात

यातायात को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक रूट तय किए हैं। बिलिंग से जिला अस्पताल-पुलिस लाइन मार्ग होते हुए वाहनों की आवाजाही की जा सकेगी। इसके अलावा शाकस नाला से ताशी देलेक होटल-टाउन रोड तथा दुर्गा माता मंदिर से ताशी देलेक होटल-टाउन रोड मार्ग भी विकल्प के तौर पर उपलब्ध रहेगा।

 

आपातकालीन वाहनों को मिलेगी छूट और प्रशासन की अपील

उपमंडल दंडाधिकारी ने आम जनता से निर्माण कार्य के दौरान सहयोग की अपील करते हुए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को सुरक्षा स्थिति के अनुसार वैकल्पिक मार्गों से निकलने की सुविधा दी जाएगी। सड़क निर्माण के कारण होने वाली असुविधा के लिए प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है।

रिपोर्ट: रमेश कंवर 

खबरें और भी हैं...