Kullu News: कुल्लू में राजस्थान की रहने वाली 22 वर्षीय युवती के अपहरण से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

Cyber Crime

Kullu News: चंडीगढ़-मनाली एनएच से सटे बजौरा-भुंतर के समीप राजस्थान की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता अम्बेडकर नगर में अपने परिवार के साथ रहती थी। युवती के छोटे भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए अपनी बहन के अचानक लापता होने और अपहरण की आशंका जताई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बड़ी बहन प्रातः करीब 2:30 बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई। जब परिजनों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों को अंदेशा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अभिषेक शेखर ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया है और युवती की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी के लिए तलाश अभियान तेज कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...