Hamirpur News: हमीरपुर शहर और लंबलू उपमंडल के कई क्षेत्रों में 6 से 8 सितंबर तक बाधित रहेगी बिजली

2 घंटे पहले
Power Cut

Hamirpur News: जिला हमीरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत, पेड़ों की काट-छांट और नए ट्रांसफॉर्मर लगाने के चलते 6 से 8 सितंबर के बीच अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 6 सितंबर शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक व्यापक स्तर पर कट लगाया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त कार्यालय परिसर, पीडब्ल्यूडी ऑफिस व कॉलोनी, पूल्ड कॉलोनी, गांधी चौक, अप्पर बाजार, नादौन चौक, बस स्टैंड, पुलिस स्टेशन, प्रताप गली, प्रतापनगर, बराड़ बल्ह, घनाल, अणु कलां और अणु पंचायत घर सहित आसपास के इलाकों में बिजली पूरी तरह बंद रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि लाइनों और उपकरणों के रखरखाव तथा पेड़ों की टहनियों की कांट-छांट के लिए यह कट बेहद अनिवार्य है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुरक्षित बिजली की आपूर्ति मिल सके। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से इस असुविधा के दौरान विभाग को सहयोग देने की अपील की है।

 

लंबलू के टिक्कर और कधरियाणा में 7 और 8 सितंबर को रहेगा बिजली कट

इसके अलावा विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत टिक्कर अनुभाग में नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना और तकनीकी सुधार कार्यों के चलते 7 और 8 सितंबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने जानकारी दी कि दो दिनों के इस कार्य के दौरान गांव टिक्कर, टिक्कर बाजार, कधरियाणा, ककड़ियाणा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रह सकती है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से विभागीय कार्य में सहयोग की अपील की है।

खबरें और भी हैं...