Kangra News: सीआईए टीम ने किया चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Himachal News

Kangra News: जिला कांगड़ा में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस की सीआईए टीम ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कांगड़ा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले रेलवे रोड स्थित टांडा पुल के समीप 5.63 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईए की टीम देर रात क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी, इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कांगड़ा रेलवे रोड स्थित टांडा पुल के पास दबिश दी। वहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ पाया गया, जिसे संदेह के आधार पर रोककर गहनता से पूछताछ की गई और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5.63 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

 

पठियार निवासी के रूप में हुई आरोपी की पहचान

सीआईए टीम ने बरामद चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान करण कटोच (34) निवासी गांव एवं डाकघर पठियार, तहसील नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

जांच में जुटी पुलिस

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस इस मामले के बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह चिट्टे की यह खेप कहां से और किससे लेकर आया था, ताकि नशे की इस मुख्य सप्लाई चेन का भंडाफोड़ कर इसे जड़ से तोड़ा जा सके।

खबरें और भी हैं...