Kangra News: वेटरनरी फार्मासिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खाई में मिला शव और मोटरसाइकिल

3 घंटे पहले
Himachal News

Kangra News: कांगड़ा जिले के नगर परिषद ज्वाली के अंतर्गत लंव गांव के निवासी विशाल कुमार (42) की भाटी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विशाल कुमार सिद्धपुर गाड़ में वेटरनरी फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थे। वे शुक्रवार को किसी बीमार पशु के इलाज के लिए गए हुए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद शनिवार सुबह पुलिस थाना ज्वाली में उनकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने तलाश शुरू की।

शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने उनका शव उनकी मोटरसाइकिल के साथ भाटी गांव के समीप एक सुनसान सड़क के किनारे गहरी खाई में पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना ज्वाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।

एएसपी (ASP) धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर बारीकी से हर पहलू की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...