रमेश कंवर: कुल्लू
Kullu News: जवाहर नवोदय विद्यालय, बंदरोल, कुल्लू में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक
जवाहर नवोदय विद्यालय, बंदरोल, कुल्लू में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर अब 15 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है।
प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू प्रताप सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि जिला कुल्लू के जो अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला करवाना चाहते हैं और जिनके बच्चे अभी कक्षा 8वीं या 10वीं में पढ़ रहे हैं, वे इस बढ़ी हुई समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रवेश के लिए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा। आयु पात्रता के अनुसार, कक्षा 9वीं के लिए आवेदक का जन्म 01 जून 2010 से 31 जुलाई 2014 के बीच और कक्षा 11वीं के लिए 01 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थी कक्षा 9वीं के लिए https://cbseitms.nic.in और कक्षा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय की वेबसाइट, स्वयं स्कूल परिसर या फोन नंबर 9418538510 पर संपर्क किया जा सकता है।