Kullu News: 11 केवी भराई फीडर पर रखरखाव कार्य, 8 सितंबर को लगवैली घाटी के आधा दर्जन गांवों में बंद रहेगी बिजली

1 घंटा पहले
Power Cut

रमेश कंवर: कुल्लू

Kullu News: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की लगवैली घाटी के अंतर्गत आने वाले कई ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी 8 सितंबर को बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता कुल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी भराई फीडर की मुख्य लाइनों की सामान्य मरम्मत, रखरखाव और बिजली की तारों को छू रही पेड़ की शाखाओं की कांट-छांट का काम किया जाना है। इस तकनीकी सुधार कार्य के चलते मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में कट लगाया जाएगा।

बिजली कट के कारण लगवैली घाटी के डुघीलग, छुरला, भाल्ठा, खानिपांद, नथान, बस्तोरी, सरली, खलाडा, बागन, बुआई भूमतीर और लम्बिझोड सहित आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ने बताया कि भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह रखरखाव कार्य बेहद आवश्यक है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं और ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है ताकि मरम्मत कार्य समय पर पूरा किया जा सके।

खबरें और भी हैं...