Zirakpur Murder Case: 35 वर्षीय महिला की नृशंस हत्या से सनसनी, घर में खून से लथपथ मिला शव

3 सप्ताह पहले
Himachal News

Zirakpur Murder Case: जीरकपुर के बिशनपुरा इलाके की दशमेश नगर कॉलोनी में 35 वर्षीय पूनम नामक महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच के अनुसार महिला पर तेजधार हथियार और चाकू से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार मृतका का अपने पहले पति से पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते पुलिस को शक है कि इस वारदात को उसके पहले पति ने ही अंजाम दिया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर दिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल हत्या की असली वजह और इस्तेमाल किए गए हथियार का पता लगाने के लिए मामले की गहराई से जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...