Kullu News: लाहौल से कुल्लू आई 10वीं की छात्रा लापता, तलाश में जुटी पुलिस

2 घंटे पहले
Kullu News Missing School Girl Diksha

Kullu News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शांशा (लाहौल-स्पीति) की 10वीं कक्षा की छात्रा दीक्षा बाठा मगर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। नेपाली मूल की यह छात्रा लाहौल-स्पीति से कुल्लू बस स्टैंड आई थी, जहां से 31 तारीख की सुबह लगभग 10:30 बजे परिजनों से उसका अंतिम बार संपर्क हुआ था। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है और उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता छात्रा दीक्षा बाठा मगर सपुत्री टेक बहादुर बाठा मगर एवं दर्शना बाठा मगर के माता-पिता गोहरमा गांव में खेती-बाड़ी का काम करते हैं। घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी छात्रा का अपने परिवार, दोस्तों या रिश्तेदारों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे परिजन बेहद चिंतित हैं और अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

लापता छात्रा की तलाश के लिए पुलिस के साथ-साथ स्थानीय सामाजिक संस्थाएं भी आगे आई हैं। संस्थाओं और परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति ने दीक्षा बाठा मगर को देखा हो या उसके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या संस्था के पदाधिकारियों को सूचित करें।

सूचना देने के लिए संस्था के पदाधिकारियों अध्यक्ष लाहुल प्रकाश बी (9418718082), अध्यक्ष मंडी तिलक राज गिरी (9816956247) और अध्यक्ष कुल्लू राज कुमार राणा मगर (9805590514) के संपर्क नंबरों पर तुरंत जानकारी साझा की जा सकती है।

लापता छात्रा दीक्षा बाठा

खबरें और भी हैं...