जन्मदिन मुबारक: जानिए 15 सितंबर को जन्मे लोगों की रोचक व खास बातें

Birthday

15 September Birthday: जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु तथा सुख-समृद्धि प्रदान करें। इस विशेष कॉलम में हम आपको बताएंगे कि 15 सितंबर को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, उनका भविष्य कैसा रहता है और किन उपायों से जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों और जन्मतिथि का विशेष प्रभाव पड़ता है। जन्म की तारीख, समय और स्थान व्यक्ति के स्वभाव, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर असर डालते हैं। जानिए ज्योतिषाचार्य मणी पुरोहित से 15 सितंबर को जन्मे जातक कैसे होते हैं और उनको जीवन में कितने उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। कैसा रहेगा आपके लिए यह साल और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

 

15 September Birthday: जानिए आपके जन्मदिन से जुड़े मूलांक 6 के बारे में 

15 सितंबर को जन्में जातक का मूलांक 1+5 = 6 होगा। अंक ज्योतिष (Numerology) में मूलांक 6 को सौंदर्य, प्रेम और विलासिता का प्रतीक माना जाता है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 है। इस अंक का स्वामी शुक्र (Venus) ग्रह है, जो जीवन में सुख-समृद्धि और कलात्मकता का कारक है।

 

जानिए मूलांक 6 के जातकों की रोचक बातें

मूलांक 6 के जातकों का व्यक्तित्व भीड़ में भी अलग नजर आता है। आप स्वभाव से बेहद आकर्षक, हंसमुख और कलाप्रेमी होते हैं। लोग आपकी संगति पसंद करते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास होता है, जिसकी वजह से आप कठिन से कठिन परिस्थिति में भी विचलित नहीं होते। आपको सुगंध और अच्छी जीवनशैली का विशेष शौक होता है। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को लेकर बहुत गंभीर रहते हैं। शुक्र के प्रभाव के कारण आपका विपरीत लिंग के प्रति सहज झुकाव हो सकता है, लेकिन आप हृदय से अत्यंत कोमल और नेक इंसान होते हैं।

 

शुभ अंक, रंग और दिन (Quick Guide)

शुभ दिनांक: 6, 15, 24

शुभ अंक: 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष: 2040, 2049, 2058, 2067, 2076, 2085, 2094

शुभ रंग: क्रीम, सफेद, लाल और बैंगनी

ईष्टदेव: माँ सरस्वती और माँ महालक्ष्मी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष? (वार्षिक भविष्यफल)

मूलांक 6 के जातकों के लिए यह वर्ष नई ऊर्जा और नई उम्मीदों की सौगात लेकर आने वाला है। व्यापार और व्यवसाय के क्षेत्र में यह वर्ष आपके लिए सफलता के द्वार खोलेगा। नौकरी करने वाले लोग अपनी कड़ी मेहनत के बल पर पदोन्नति और उन्नति के हकदार बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष विशेष रूप से शुभ है। जो छात्र CA या बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है। धन से जुड़े मामलों में इस वर्ष आपको थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी जाती है। निवेश सोच-समझकर करें। जो जातक अविवाहित हैं, उनके लिए विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां मिली-जुली रहेंगी, लेकिन स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से घर में प्रसन्नता बनी रहेगी।

 

विशेष उपाय: सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए

वर्ष को और भी अधिक शानदार बनाने के लिए हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहनें। बातचीत के दौरान संयम रखें और अपशब्दों के प्रयोग से बचें। भगवान गणेश की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। माँ दुर्गा की कृपा पाने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। प्रतिदिन अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं। छोटी कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लें। गाय को हरा चारा खिलाएं और उसकी सेवा करें। अपने जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखें, इससे शुक्र ग्रह बलवान होता है।

 

उम्र के हिसाब से जानिए कैसा रहेगा यह वर्ष

उम्र के जिस पड़ाव में आप प्रवेश करने जा रहे हैं उसके जोड़ को ही वर्षांक कहते हैं। वर्षांक के अनुसार आपके लिए वर्षफल निकलता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप आज के दिन 26वें वर्ष में प्रवेश कर रहें हैं तो आपकी उम्र का जोड़ 8 होगा। ऐसे में अगर आपका वर्षांक 8 है तो आप 8 नम्बर पर अपना वर्षफल देखिए।

उम्र का जोड़ 1: यह वर्ष पद-प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार और करियर में नए अवसर मिलेंगे।

उम्र का जोड़ 2: कल्पनाशक्ति और कला के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भावनात्मक फैसलों से बचें।

उम्र का जोड़ 3: स्वास्थ्य और व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। निवेश सोच-समझकर करें।

उम्र का जोड़ 4: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

उम्र का जोड़ 5: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्राएं और नए अवसर प्राप्त होंगे।

उम्र का जोड़ 6: वैवाहिक और पारिवारिक सुख बढ़ेगा। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं।

उम्र का जोड़ 7: मानसिक तनाव और अकेलेपन की स्थिति बन सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

उम्र का जोड़ 8: आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। कानूनी मामलों से दूर रहें।

उम्र का जोड़ 9: ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भूमि-भवन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

खबरें और भी हैं...