शिमला में LIC में 100 पदों पर सीधी भर्ती: जिला रोजगार कार्यालय में 17 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10वीं पास करें आवेदन

2 घंटे पहले
Employment News

Employment News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC), मॉल रोड शिमला के लिए विभिन्न श्रेणियों के कुल 100 पदों को भरने हेतु कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। यह भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से महिला करियर एजेंट और ग्रामीण करियर एजेंट के अस्थायी पदों के लिए चलाई जा रही है।

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 17 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय/रोजगार विनिमय, यूएस क्लब शिमला परिसर में किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

 

शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और मानदेय

प्रवीन नगराईक ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण रखी गई है, साथ ही उम्मीदवारों का संवाद कौशल (कम्युनिकेशन स्किल) बेहतर होना अनिवार्य है। आवेदकों की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

वेतन और मानदेय की बात करें तो महिला करियर एजेंट के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 7,000 रुपये प्रतिमाह के साथ कमीशन व अन्य लाभ दिए जाएंगे। वहीं ग्रामीण करियर एजेंट को 5,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय के साथ कमीशन व अन्य भत्ते मिलेंगे। महिला करियर एजेंट के पद पर केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं, जबकि ग्रामीण करियर एजेंट पद के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार पात्र होंगे।

 

ऑनलाइन पंजीकरण

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन युवाओं ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है, वे संबंधित वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर जाकर घर बैठे आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

 

आवश्यक दस्तावेज

साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थियों को अपने अपडेटेड रिज्यूम के साथ सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने आवेदकों से पहचान प्रमाण पत्र (जैसे आधार कार्ड व पैन कार्ड), 10वीं कक्षा की मार्कशीट, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाने का आग्रह किया है।

खबरें और भी हैं...