हाब्बन के निशांत शर्मा बने एसडीएम अर्बन शिमला, ग्रामीण परिवेश से प्रशासनिक सेवा तक पाई सफलता

4 घंटे पहले
Himachal News Nishant Sharma SDM Urban Shimla

रमेश कंवर: शिमला

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के राजगढ़ स्थित ऐतिहासिक पझौता घाटी के हाब्बन गांव निवासी निशांत शर्मा को एसडीएम अर्बन शिमला नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HAS) के अधिकारी निशांत शर्मा ने अपने उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन और प्रशासनिक कुशलता के बल पर यह महत्वपूर्ण दायित्व हासिल किया है।

इससे पूर्व वे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह एवं निर्वाचन क्षेत्र नादौन में बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहीं प्रशासनिक सेवा के शुरुआती दौर में उन्होंने चौपाल, गोहर, सुजानपुर टीहरा, टूटू और नादौन में खंड विकास अधिकारी (BDO) के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है।

वर्ष 1989 में जन्मे निशांत शर्मा के पिता देशराज शर्मा एक व्यवसायी हैं, जबकि माता निर्मल शर्मा आदर्श शिक्षिका के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। निशांत शर्मा ने अपनी प्राथमिक और मैट्रिक तक की पढ़ाई अपने पैतृक गांव हाब्बन के सरकारी स्कूल से पूरी की।

इसके बाद उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज सोलन से बीएससी की डिग्री हासिल की और तत्पश्चात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) शिमला से लोक प्रशासन विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात निशांत शर्मा की पहली नियुक्ति चौपाल में खंड विकास अधिकारी के पद पर हुई थी।

अपनी मेहनत, ईमानदारी और कार्यकुशलता के बल पर वे लगातार प्रशासनिक सेवा में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...