पांगी में कार्यरत आवासीय आयुक्त अमनदीप सिंह और बीडीओ आस्था पवार परिणय सूत्र में बंधे

2 घंटे पहले

रमेश कंवर: शिमला

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र पांगी उपमंडल में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल रहे दो युवा अधिकारियों के जीवन में बुधवार को एक नया और सुखद अध्याय शुरू हुआ। पांगी के आवासीय आयुक्त एवं उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) अमनदीप सिंह और पांगी में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर तैनात आस्था पवार विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। दोनों प्रशासनिक अधिकारियों के एक-दूसरे का जीवनसाथी बनने से समूचे प्रशासनिक अमले में हर्ष का माहौल है।

अमनदीप सिंह मूल रूप से शिमला जिले के ठियोग से संबंध रखते हैं और वर्तमान में पांगी में आवासीय आयुक्त व एसडीएम के रूप में अपनी प्रशासनिक सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, आस्था पवार सोलन जिले की रहने वाली हैं और पांगी में खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले पांगी क्षेत्र में दोनों ही अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...