Himachal Weather: हिमाचल में 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट

Himachal Weather

रमेश कंवर: शिमला

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 11 नवंबर से पश्चिम विक्षोप एक्टिव हो रहा है। जिसके कारणे छह दिन तक प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

आज राजधानी समेत राज्य के अधिकांश भागों में मौसम साफ बना हुआ है। वहीं मंगलवार को भी धूप खिलने का पूर्वानुमान है।

 

इस दिन से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 11 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 12 व 13 नवंबर को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के आसार है। 11 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्ल, मंडी और 13 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में आंधी-तूफान चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 16 नवंबर तक प्रदेश के मध्यम ऊंचाई और निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है, जबकि लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू और किन्नौर जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं।

 

दो से चार डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम में इस बदलाव से हिमाचल के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ेगा। बारिश-बर्फबारी से पहले ही प्रदेश के 14 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क चुका है। खासकर लाहौल स्पीति के कुकुमसेरी में एक सप्ताह से तापमान माइनस में चल रहा है।

 

न्यूनतम तापमान

प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में अभी सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा और अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में रात और दिन के तापमान में काफी अंतर बना हुआ है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

नवंबर में सामान्य से 93 फीसदी कम बारिश

इस विंटर सीजन (1 अक्टूबर से 8 नवंबर) के दौरान सामान्य से 4 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि नवंबर महीने में औसत से 93 फीसदी कम बादल बरसे है। इससे समूचे हिमाचल में सूखे जैसे हालात बने हुए है।

खबरें और भी हैं...