सात समंदर पार से आया दूल्हा: करसोग की बेटी को बनाया जीवनसंगिनी; पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ अनूठा विवाह, दिखा दो संस्कृतियों का खूबसूरत संगम

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग उपमंडल में एक ऐसा अनूठा विवाह देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र में हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सात समंदर पार इंग्लैंड से एक विदेशी दूल्हा देवभूमि हिमाचल की धरती पर पहुंचा और करसोग की पहाड़ी बेटी के साथ सात फेरे लेकर हमेशा के लिए विवाह के बंधन में बंध गया।

इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि पूरा विवाह समारोह हिमाचल के पारंपरिक रीति-रिवाजों और समृद्ध पहाड़ी संस्कृति के अनुसार संपन्न हुआ। शादी के दौरान विदेशी दूल्हा और उसके परिजन भी पूरी तरह से हिमाचली परंपराओं, लोक संगीत और पहाड़ी वेशभूषा के रंग में रंगे नजर आए।

 

सरहदों की दूरी मिटाकर बना दो देशों व परिवारों का अटूट रिश्ता

स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना यह विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि दो देशों, दो अलग-अलग संस्कृतियों और दो परिवारों के बीच खूबसूरत रिश्ते की एक नई शुरुआत है। प्यार ने सरहदों की दूरियों को मिटाते हुए इंग्लैंड और हिमाचल की संस्कृति को एक सूत्र में पिरो दिया।

खबरें और भी हैं...