बर्फबारी वाले इलाकों में जनगणना का द्वितीय चरण शुरू: 1 से 30 सितम्बर तक चलेगा जनसंख्या गणना कार्, घर-घर जाकर डेटा जुटाएंगे प्रगणक, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

3 सप्ताह पहले
Himachal Census Update 2027 Mandi

Himachal Census Update 2027: हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना का कार्य 1 से 30 सितम्बर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि इस अवधि में नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों एवं उनके सदस्यों से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रगणकों को सही व सटीक जानकारी देकर सहयोग करने का आग्रह किया है।

 

स्व-गणना और पुनरीक्षण दौर की व्यवस्था

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन नागरिकों ने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे घर आने वाले प्रगणक को अपना एसई आईडी अवश्य उपलब्ध कराएं। जो लोग स्व-गणना नहीं कर पाए हैं, उनका विवरण प्रगणक खुद दर्ज करेंगे। यदि कोई सदस्य उपलब्ध न होने के कारण छूट जाता है, तो उसके लिए 1 से 5 अक्तूबर 2026 तक पुनरीक्षण दौर चलाया जाएगा।

 

डेटा की गोपनीयता और हेल्पलाइन सुविधा

जनगणना के दौरान दी गई सभी जानकारियां जनगणना अधिनियम 1948 के तहत पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। उपायुक्त ने कहा कि यह आंकड़े प्रदेश के विकास की योजनाएं बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...