Himachal News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार, 19 सितंबर को आवश्यक मरम्मत और रखरखाव के चलते कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें। बिजली आपूर्ति में कटौती का यह निर्णय पुराने कंडक्टरों को एबी केबल में बदलने, ट्रांसफार्मर की मरम्मत तथा 11 केवी लाइनों के सुधारीकरण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए लिया गया है।
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कुल्लू के अनुसार, 11 केवी अखाड़ा फीडर के तहत आने वाले 100 केवीए मठ की लाइनों की मरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाना है। इस वजह से 19 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक अथवा कार्य पूरा होने तक मठ और भेखली चौक आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
धर्मशाला के इन इलाकों में भी कल रहेगी बिजली बंद
सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने जानकारी दी कि पुराने कंडक्टरों को केबल में बदलने और अन्य जरूरी रखरखाव के चलते डिपो बाजार, लोअर डिपो बाजार तथा सिविल लाइन के आसपास के क्षेत्रों में 19 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि शनिवार को मौसम खराब रहता है, तो यह शटडाउन अगले कार्यदिवस पर लागू किया जाएगा।