JNV Admissions 2027-28: जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के दौरान नौंवीं और ग्यारहवीं कक्षा में रिक्त सीटों को भरने के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.nic.in/2026 पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन: पात्रता की शर्तें
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान जिला हमीरपुर के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी नवोदय विद्यालय की नौंवीं कक्षा की खाली सीटों के लिए पात्र होंगे। वहीं, वर्तमान सत्र में दसवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी ग्यारहवीं कक्षा की रिक्त सीटों पर प्रवेश पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हेल्प डेस्क नंबर जारी: समस्या होने पर यहां करें संपर्क
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी या अभिभावक को आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या आ रही है, तो वे विद्यालय द्वारा स्थापित हेल्प डेस्क से मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक हेल्प डेस्क नंबर 9478179594 या मोबाइल नंबर 82194-82550 पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।