रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का 23वां वार्षिक उत्सव आयोजित: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नवाज़े छात्र

3 सप्ताह पहले

रमेश कंवर: मनाली

Shimla News: कोटखाई स्थित रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का 23वां वार्षिक दिवस “शिल्प 2026” समारोह शनिवार को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि रूट्स कंट्री स्कूल बाघी पिछले दो दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। यहां केवल हिमाचल ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत, पूर्वी भारत, बंगाल, गुजरात और लद्दाख सहित देश के कोने-कोने से आए विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जो राष्ट्रीय एकता और “विविधता में एकता” का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।

उन्होंने विद्यालय के संस्थापक सुनील रोहटा और प्रिंसिपल कृति रोहटा के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2003 में मात्र 21 विद्यार्थियों के साथ शुरू हुआ यह संस्थान आज लगभग 1,000 विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने सीबीएसई परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों को अवसर देने और लंदन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित वर्ल्ड लीडर्स समिट में विद्यालय को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान को एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित किया जा रहा है और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

 

स्कूल पदाधिकारियों और हाउस प्रतिनिधियों की घोषणा

विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से सत्र 2026 के लिए नए स्कूल पदाधिकारियों एवं विभिन्न हाउस के प्रतिनिधियों को नियुक्त कर सम्मानित किया गया।

 

ये चुने स्कूल कैप्टन एवं पदाधिकारी

हेड बॉय: रोहठा

हेड गर्ल: अर्शिता मिश्रा

वाइस हेड बॉय: स्टैंजिन सिंगे

वाइस हेड गर्ल: तान्वी भाटिया

 

हाउस कैप्टन एवं प्रबंधक

विक्टर हाउस: कप्तान समर प्रताप सिंह, उपकप्तान चोकोयंग, स्पोर्ट्स कप्तान अब्दुल फैज के, हाउस मैनेजर ममनाजीत कौर

वारियर हाउस: कप्तान अनुराग ठाकुर, उपकप्तान रिया सैनी, स्पोर्ट्स कप्तान अंजेल खोतला, हाउस मैनेजर फोरम

क्रूसेडर हाउस: कप्तान अर्शिता यादव, उपकप्तान अदिराज, स्पोर्ट्स कप्तान रोनित वर्मा, हाउस मैनेजर कनुष लोहन

पायनियर हाउस: कप्तान सम्राट सैनी, उपकप्तान ऋषि केश्वरवानी, स्पोर्ट्स कप्तान निंगमाई वांगमो, हाउस मैनेजर आलोक राणा

 

समारोह में ये भी हुए शामिल

इस अवसर पर एसडीएम डॉ. मनु वर्मा, खंड विकास अधिकारी स्पर्श, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, जिला परिषद सदस्य रेखा चौहान, स्थानीय पंचायत प्रधान हरि प्रकाश शौकटा, ग्राम पंचायत रत्नाड़ी प्रधान सुनील ठाकुर, लायक राम औसटा, डायरेक्टर सुनील रोहटा, प्रिंसिपल कृति रोहटा सहित कई गणमान्य व्यक्ति और अभिभावक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...