Shimla News: ठियोग में सुनारघाटी के पास खड़ी बोलेरो के डैशबोर्ड से 7.33 ग्राम चिट्टा बरामद, 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

3 सप्ताह पहले

Shimla News: शिमला के ठियोग में पुलिस ने  7.33 ग्राम चिट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना ठियोग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनारघाटी क्षेत्र में खड़ी एक बोलेरो गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से 7.33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पुलिस ने नशे की इस खेप को तुरंत कब्जे में लेकर मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नशे की खेप बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी रोहित चंदेल, निवासी ठियोग, जिला शिमला के खिलाफ पुलिस थाना ठियोग में एनडीएंडपीएस (ND&PS) एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगामी अन्वेषण जारी है और उसे जल्द ही माननीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से लाया था और इलाके में किसे सप्लाई करने की फिराक में था। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशा तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...