8 सितंबर 2026 का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष उपाय

3 सप्ताह पहले
आज का पंचांग

8 September 2026 Ka Panchang: ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व है। दैनिक पंचांग के माध्यम से हम तिथि, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति को जानकर अपने दिन की योजना बेहतर ढंग से बना सकते हैं। यदि आप 8 सितंबर 2026 को कोई मांगलिक कार्य, निवेश या यात्रा करने का विचार कर रहे हैं, तो शुभ समय और राहुकाल का विवरण नीचे दिया गया है। शास्त्रों के अनुसार, सही समय पर किया गया कार्य सफलता की संभावनाओं को बढ़ा देता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार है। मंगलवार का दिन संकटमोचन भगवान हनुमान जी और मंगल देव को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने, हनुमान चालीसा का पाठ करने और सिंदूर अर्पित करने से जीवन के सभी संकट, भय और ग्रह दोष दूर होते हैं तथा साहस और ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

 

8 September 2026 Ka Panchang: ज्योतिषीय गणना, ग्रह और नक्षत्र

शक संवत: 1948 (पराभव संवत्सर)

विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थि)

मास: पूर्णिमांत– भाद्रपद, अमांत– श्रावण

पक्ष: कृष्ण

तिथि: द्वादशी (दोपहर 02:43 बजे तक), उपरांत त्रयोदशी प्रारंभ।

दिन: मंगलवार

नक्षत्र: पुष्य (शाम 04:39 बजे तक), उपरांत आश्लेषा प्रारंभ।

योग: परिघ।

करण: तैतिल (दोपहर बाद 02:43 बजे तक), उपरांत गर प्रारंभ।

प्रविष्टे: 23 भाद्रपद

ऋतु: वैदिक ऋतु – वर्षा, द्रिक ऋतु – शरद

 

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति (शिमला, हिमाचल प्रदेश)

सूर्योदय: प्रातः 06:05 बजे

सूर्यास्त: सायं 06:32 बजे

चन्द्रोदय: मध्यरात्रि 02:39 बजे

चन्द्रास्त: दोपहर बाद 4:54 बजे

चन्द्र राशि: चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्य राशि: सूर्य देव सिंह राशि पर गोचर कर रहे हैं।

 

आज के मुख्य शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04:30 से 05:18 बजे तक।

अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11:54 से दोपहर 12:44 बजे तक।

अमृत काल: प्रातः 10:40 से दोपहर 12:09 बजे तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:24 से 03:15 बजे तक।

 

राहुकाल और अशुभ समय (Ashubh Samay)

राहुकाल: दोपहर 03 से 04:30 बजे तक। (इस समय शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित हैं)।

यम गण्ड: सुबह 09:12 से 10:45 बजे तक।

दुर्मुहूर्त: सुबह 08:37 से 09:27 बजे तक एवं रात 11:06 से 11:52 बजे तक।

कुलिक: दोपहर 12:19 से 01:52 बजे तक।

भद्रा: आज भद्रा का प्रभाव नहीं है।

 

आज के प्रमुख व्रत और पर्व

भौम प्रदोष व्रत: भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी तिथि के अवसर पर भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा का विशेष फलदायी व्रत।

मंगलवार व्रत व हनुमान पूजन: संकटों से मुक्ति, साहस और शक्ति प्राप्ति के लिए श्री हनुमान जी का पूजन।

 

आज का विशेष उपाय (Special Remedy)

चूंकि आज मंगलवार का दिन है और भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी व त्रयोदशी तिथि का प्रभाव है, इसलिए संकटों से मुक्ति और हनुमान जी की कृपा पाने के लिए प्रातःकाल स्नान के पश्चात हनुमान मंदिर जाकर उन्हें चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर अर्पित करें। ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करें और सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें। शाम के समय मंदिर में त्रयोदशी तिथि के अवसर पर शिवलिंग पर जल अर्पित करना और हनुमान जी के समक्ष बूंदी का भोग लगाकर जरूरतमंदों में बांटना अत्यंत शुभ और सर्वकार्य सिद्धिदायक माना जाता है।

 

आज का विशेष उपाय (Special Remedy)

चूंकि आज सोमवार का दिन है और भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि का शुभ संयोग बन रहा है, इसलिए मानसिक शांति, क्लेशमुक्ति और भगवान शिव की असीम कृपा पाने के लिए प्रातःकाल स्नान के पश्चात शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें तथा महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें। किसी जरूरतमंद को चावल, चीनी या सफेद वस्त्र दान करना अत्यंत शुभ और मनोकामना पूर्तिदायक माना जाता है।

खबरें और भी हैं...