Kinnaur News: 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से निपटेंगे मामले

2 घंटे पहले
Lok Adalat

Kinnaur News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर स्थित रिकांगपिओ के सचिव व वरिष्ठ सिविल जज एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जानकारी दी कि 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में अदालतों में लंबित विभिन्न दीवानी और समझौता योग्य आपराधिक मामलों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अदालत में मामला दर्ज होने से पहले के पूर्व-मुकदमेबाज़ी विवादों को भी सुलझाने का अवसर मिलेगा। इनमें मुख्य रूप से बैंक ऋण वसूली, चेक बाउंस, श्रम विवाद, पानी एवं बिजली के बिलों से संबंधित विवाद तथा अन्य समझौता योग्य मामले शामिल हैं। लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित, सुलभ और आपसी सहमति से समाधान किया जा सकेगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम जनता और वादकारियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित व पुराने मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से शीघ्र निपटारा करवाएं।

इच्छुक पक्षकार अपने मामलों को सूचीबद्ध करवाने के लिए न्यायिक परिसर रामपुर बुशहर, रिकांगपिओ और आनी में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01786-223605 पर संपर्क कर अपने मामलों को सुनवाई के लिए दर्ज करवाया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...