Kullu News: कुल्लू के कई क्षेत्रों में 9 सितंबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विद्युत उपमंडल ने जारी किया शेड्यूल

3 घंटे पहले
Kullu News Power Cut

Kullu News: कुल्लू जिले के कई क्षेत्रों में 9 सितंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल कुल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी दलिघाट फीडर की लाइनों के सामान्य रखरखाव और पेड़ों की शाखाओं की कांट-छांट का कार्य किया जाना तय हुआ है।

इस आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण 9 सितंबर, बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लग वैली घाटी के शालंग, कालंग, रुजक, कणोंन, दलिघाट, तिउन, जिन्दी, फलाण तथा आसपास के तमाम क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने प्रभावित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से इस कार्य के दौरान सहयोग की अपील की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मौसम खराब रहता है या बारिश होती है, तो रखरखाव का यह कार्य अगले दिन पूरा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...