रमेश कंवर: केलांग
BJP Himachal: दारचा वार्ड से पंचायत समिति सदस्य दीपिका ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी लाहौल-स्पीति के महिला मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है।
दीपिका ठाकुर ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर की सहमति से जिला अध्यक्ष रिगज़िन सेमफेल हायरॉपा द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उन्होंने भाजपा लाहौल-स्पीति के प्रभारी नितिन कुमार, सह-प्रभारी ज्योति कपूर, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर, जिला अध्यक्ष रिगज़िन सेमफेल हायरॉपा सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और युवा साथियों का हृदय से धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। दीपिका ठाकुर ने संकल्प लिया कि वे पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी। वे महिला शक्ति को संगठन से जोड़ते हुए भाजपा को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि महिला शक्ति के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करें और 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।