Chamba News: चंबा जिले के सिहुंता क्षेत्र से एक 17 वर्षीय नाबालिगा के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना के बाद चिंतित परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना सिहुंता में दर्ज करवाई गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी 17 साल की बेटी का अपहरण कर लिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढने की गुहार लगाई है।
तलाश में जुटी पुलिस
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सिहुंता में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच जारी है और नाबालिगा की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।