Employment News: इस दिन होंगे SBI Life में डवैल्पमैंट मैनेजर के इंटरव्यू

Employment News

Employment News: जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने जानकारी दी कि मैसर्ज एसबीआई लाईफ इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड, बराल पोस्ट ऑफिस व तहसील करसोग जिला मण्डी द्वारा उम्मीदवारों के लिए डवैल्पमैंट मैनेजर के कुल 04 रिक्त पदों की भर्ती की मांग इस कार्यालय को अधिसूचित की गई है।

उक्त भर्ती हेतु कैंपस साक्षात्कार उप रोजगार कार्यालय, आनी में आयोजित करवाए जाएंगे।

आवश्यक योग्यता:  बारहवीं, स्नातक

आयु: 25 से 45 वर्ष

वेतनमान: रु 20,000 मासिक

नौकरी का कार्यस्थल: करसोग जिला मण्डी

योग्य उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 09 जून 2024 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, आनी मे पहुँच कर कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो और यदि पंजीकृत नहीं है तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।

इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर जाएं।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902-222522 पर सम्पर्क करें

Written By: Ramesh Kanwer

खबरें और भी हैं...