Hamirpur News: छुट्टी पर घर आए बीएसएफ जवान की हृदयगति रुकने से हुई मौत

Himachal News

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां छुट्टी पर घर आए बीएसएफ जवान की हृदयगति रुकने से आकस्मिक मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद मृतक जवान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, गलोड़ क्षेत्र की गाहलियां पंचायत के कोहलवीं गांव निवासी 42 वर्षीय बीएसएफ जवान विक्रम दत्त शर्मा कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। वह जम्मू के अखनूर में तैनात थे। परिवारजनों के साथ समय बिताने के बाद उन्हें एक-दो दिनों में वापस अपनी ड्यूटी पर लौटना था।

 

अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई जवान की मौत

ड्यूटी पर वापस लौटने से ठीक पहले अचानक विक्रम दत्त शर्मा की तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हृदयगति रुकने (हार्ट अटैक) के कारण उनकी आकस्मिक मौत हुई है।

 

परिवार में माता, पत्नी और तीन छोटे बच्चे

विक्रम दत्त शर्मा के असमय निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे अपनी माता, पत्नी, दो बेटियां और महज 3 साल के छोटे बेटे को छोड़ गए हैं। गांव में हर आंख नम है।

खबरें और भी हैं...