हिमाचल में नए सिरे से होगा प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन: सीएम सुक्खू ने आयोग के साथ की अहम बैठक, जनता और जिला प्रशासन से सुझाव लेने के दिए निर्देश

Himachal News: CM in Hamirpur

रमेश कंवर: शिमला

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला में प्रदेश की प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान आयोग के कार्य संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 

भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप तैयार होगी एसओपी

बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश की जनसांख्यिकी एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए सर्वप्रथम एक स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जाए। इसके साथ ही उन्होंने आयोग को निर्देशित किया कि पुनर्गठन के इस महत्वपूर्ण विषय पर आम जनता तथा जिला प्रशासन से भी सुझाव आमंत्रित किए जाएं, ताकि जमीनी स्तर की आवश्यकताओं को इसमें शामिल किया जा सके।

 

सामान्य प्रशासन विभाग को पूर्ण सहयोग के आदेश

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को आयोग के सुचारू कार्य संचालन के लिए हर संभव सहयोग और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी, सदस्य विशाल पंवर एवं राजेश शर्मा, विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग हरबंस सिंह ब्रसकोन तथा निदेशक भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त तोरुल एस. रवीश उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...