जानिए 20 अगस्त के दिन पैदा हुए लोगों की रोचक और खास बातें

12 September Birthday

Birthday is on 20 August 2024: आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु, तथा सुख समृद्धि प्रदान करें।

यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका जन्मदिन आज होगा। जानिए ज्योतिषाचार्य पं. महेंद्र कुमार शर्मा से कैसा रहेगा आपके लिए यह साल और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

 

Birthday is on 20 August 2024: 20 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी

20 अगस्त को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। इसलिए मूलांक 2 के जातक अत्यधिक भावुक होते हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक: 2, 11, 20, 29

शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष: 2027, 2029, 2036

शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

ईष्टदेव: भगवान शिव, बटुक भैरव

 

जानिए मूलांक 2 के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष

मूलांक 2 के लिए यह साल 2024 कुल मिलाकर सुखद रहेगा। इस वर्ष नए-नए लोगों से जान-पहचान होगी और जरूरत के समय इसका लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में अटके हुए कार्य बनेंगे। परिवार में पिता एवं वरिष्ठजनों से अच्छे संबंध बने रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से साल उन्नति प्रदाक रहेगा। आय में वृद्घि होगी। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा का लाभ भी मिल सकता है।

व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ वृद्घि से उत्साहित रहेंगे। चल-अचल संपत्ति में वृद्घि की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। छात्रों के लिए वर्ष सुखद रहेगा। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सेना, चिकित्सा, विज्ञान, प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। इंजीनिरिंग में भी कैरियर की अच्छी संभावना रहेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। किसी भी तरह के नए कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें।

खबरें और भी हैं...