Himachal News: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से नए दायित्वों की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में आदिवासी प्रदेशाध्यक्ष एवं जिला लाहौल-स्पीति से विधायक अनुराधा राणा को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
संगठन द्वारा सौंपा गया यह नया दायित्व अनुराधा राणा के अथक परिश्रम, मजबूत नेतृत्व क्षमता, पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा और जनहित के मुद्दों को विधानसभा से लेकर सड़क तक बुलंदी से उठाने की उनकी कार्यशैली का सम्मान माना जा रहा है।
अनुराधा राणा को वरिष्ठ प्रवक्ता बनाए जाने पर समर्थकों ने विश्वास जताया है कि उनके लंबे प्रशासनिक व राजनीतिक अनुभव से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को बल मिलेगा।
पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि वे प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के पक्ष को जनता के समक्ष और अधिक सशक्त एवं प्रभावी ढंग से रखेंगी, जिससे प्रदेश के कोने-कोने तक जनहित की आवाज पहुंचेगी।