Employment News: हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अवसर आया है। विभाग में सिविल श्रेणी के अंतर्गत जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 7 पदों को बैचवाइज आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने इस भर्ती प्रक्रिया की पुष्टि करते हुए विस्तृत जानकारी साझा की है।
इस बैचवाइज भर्ती के तहत श्रेणीवार पदों का बंटवारा किया गया है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 3 पद, जबकि सामान्य आईआरडीपी, सामान्य ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति बीपीएल श्रेणी के लिए 1-1 पद आरक्षित किया गया है। राहत की बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में अभी तक के ताजा बैच के पात्र अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की सूची में दर्ज होना अनिवार्य है। उन्होंने जिला हमीरपुर के सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय की सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।
यदि किसी पात्र अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय की सूची में शामिल नहीं है, तो वे 18 सितंबर से पूर्व विभागीय पोर्टल eemis.hp.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण तुरंत सुनिश्चित करें ताकि वे इस अवसर से वंचित न रहें।
भर्ती प्रक्रिया, पात्रता नियमों और पंजीकरण से जुड़ी किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के आधिकारिक दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।