Himachal News: विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल BJP का बड़ा संगठनात्मक दांव, डॉ. राजीव बिंदल ने 66 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए नए प्रभारी; देखें जिलेवार पूरी सूची

BJP Himachal

रमेश कंवर: शिमला

Himachal News: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को एक बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने राज्य के 66 विधानसभा क्षेत्रों में नए प्रभारियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, नवनियुक्त सभी विधानसभा प्रभारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ सशक्तिकरण और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के सफल समन्वय की मुख्य जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

चम्बा जिला: चुराह में दिनेश शर्मा, भरमौर में चंद्र लाल ठाकुर, चम्बा में दिव्य चक्षु, डल्हौजी में विनोद ठाकुर और भटियात में सुभाष उपाध्यक्ष।

नूरपुर संगठनात्मक जिला: नूरपुर में जगदेव ठाकुर, इंदौरा में अभिजीत जम्वाल, फतेहपुर में प्रदीप शर्मा और ज्वाली में पंकज शर्मा ‘हैप्पी’।

कांगड़ा जिला: कांगड़ा में राकेश शर्मा, नगरोटा में विशाल नेहरिया, शाहपुर में संजय शर्मा और धर्मशाला में देवेंद्र कोहली।

देहरा संगठनात्मक जिला: देहरा में अभिषेक पाधा, जसवां प्रागपुर में सुशील कालिया और ज्वालामुखी में अचल पठानिया।

पालमपुर संगठनात्मक जिला: जयसिंहपुर में अरविंद शर्मा, सुलह में अभिमन्यु भट्ट, बैजनाथ में नवीन कटोच और पालमपुर में संजीव ठाकुर।

कुल्लू जिला: कुल्लू में अखिलेश कपूर, मनाली में राहुल सोलंकी, बंजार में जोगिंद्र शुक्ला और आनी में हेतराम ठाकुर।

मंडी जिला: सराज में मनीष कपूर, द्रंग में कमल राणा, जोगिंद्रनगर में संजय ठाकुर, मंडी में पाल वर्मा और बल्ह में रणवीर सिंह।

सुंदरनगर संगठनात्मक जिला: करसोग में सोहन सिंह ठाकुर, सुंदरनगर में राजेंद्र भुट्टो, नाचन में चेत राम, धर्मपुर में प्रताप ठाकुर और सरकाघाट में प्रताप सिंह।

हमीरपुर जिला: भोरंज में सुशील ठाकुर, हमीरपुर में पवन शर्मा, सुजानपुर में अनिल ठाकुर, नादौन में अजय शर्मा और बड़सर में हुकम सिंह बैंस।

ऊना जिला: चिंतपूर्णी में सुशील कालिया, गगरेट में धर्मेंद्र राणा, ऊना में विश्वजीत पटियाल, कुटलैहड़ में शंभू गोस्वामी और हरोली में मनोहर कुमार।

बिलासपुर जिला: झंडूता में स्वतंत्र सांख्यान, घुमारवीं में बाल कृष्ण ठाकुर, बिलासपुर में नवीन शर्मा और श्री नयनादेवी जी में राकेश गौतम।

सोलन जिला: अर्की में रविंद्र परिहार, नालागढ़ में नरेंद्र ठाकुर, दून में सुरेंद्र ठाकुर, सोलन में ओपी गांधी और कसौली में संजीव टिंका।

सिरमौर जिला: पच्छाद में रणवीर सिंह, नाहन में सुरेंद्र हिंदुस्तानी, श्री रेणुका जी में साकेश शर्मा, पांवटा साहिब में रामेश्वर शर्मा और शिलाई में पवन चौधरी।

महासू संगठनात्मक जिला: चौपाल में बलदेव राणा, ठियोग में राजेश भाटिया, जुब्बल-कोटखाई में विजय गुप्ता, रोहड़ू में हरिचंद डोगरा और रामपुर में उमेश शर्मा।

शिमला जिला: कसुम्पटी में सत प्रकाश मानक, शिमला शहरी में प्यार सिंह कंवर और शिमला ग्रामीण में नरेश चौहान।

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय के अनुसार, सभी नवनियुक्त प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय होकर संगठनात्मक बैठकों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...