रमेश कंवर : मनाली
Prostitution in Manali: पर्यटन नगरी मनाली के एक निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने बीती रात दबिश देकर एक होटल में देह व्यापार करवाने के आरोप में पंजाब की महिला और आनी के एक युवक को गिरफ्तार किया है।
हिमाचल न्यूज़ को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक होटल में प्रबंधक का कार्य करने वाला युवक पंजाब की महिला के साथ मिलकर देह व्यापार का कारोबार चला रहा था। पुलिस ने देह व्यापार में धकेली गई महिला को भी बचाया है।
Prostitution in Manali: बीते दिन उग्र हुए थे मनाली के लोग
बता दें कि देह व्यापार को लेकर मनाली के लोग उग्र हुए हैं। मंगलवार को सैकड़ों समाजसेवी, विभिन्न संगठनों के लोग और महिलाओं ने मनाली में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश किया है।
Prostitution in Manali: क्या कहती है पुलिस
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि कपूरथला की महिला होटल के प्रबंधक के साथ मिलकर देह व्यापार चलाती थी। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेली गई एक महिला भी बचाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।