राजीव बिंदल बोले: भारत की आर्थिक विकास दर 7.8 प्रतिशत होना पूरे देश के लिए गर्व का विषय, राहुल गांधी को हर विषय में दिखता है विभाजन

Rajeev Bindal

Rajeev Bindal: 7.8 प्रतिशत दर्ज हुई भारत की आर्थिक विकास दर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला के बालूगंज चौक पर स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि जहां दुनिया आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है, वहीं भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें हर सामान्य विषय में विभाजन दिखाई देता है।

 

कागज के कप और समाज को बांटने वाली राजनीति पर हमला

डॉ. बिंदल ने कहा कि चाय संवाद और लोगों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब राहुल गांधी को कागज के कप और दूसरे कपों में भी विभाजन दिखने लगा है, जबकि प्लास्टिक प्रतिबंध के बाद यह सामान्य आयोजनों से लेकर बड़े समारोहों तक उपयोग में लाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए जो जाति, धर्म या संप्रदाय के आधार पर समाज को बांटने का काम करे।

 

राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव से समझौता नहीं

कांग्रेस प्रदर्शन और राहुल गांधी की लोकप्रियता से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई लोकप्रिय हो तो आपत्ति नहीं है, लेकिन देश को बांटने की नीति से नुकसान होता है। लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का अधिकार है, पर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव से समझौता नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, कर्ण नंदा, संजय सूद और सुदीप महाजन सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...