Power Cut: कांगड़ा के शाहपुर और मंडी शहर के इन इलाकों में 24 अक्टूबर को रहेगी बिजली बंद

1 घंटा पहले
Power Cut

Power Cut: कांगड़ा और मंडी जिला के कई इलाकों में शनिवार, 24 अक्टूबर को बिजली बंद रहेगी। कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी, जबकि मंडी शहर और आसपास के दर्जनों रिहायशी व कारोबारी क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कट रहेगा।

Power Cut: शाहपुर के इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद

विद्युत उपमंडल शाहपुर के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने बताया कि लाइनों की जरूरी मरम्मत के चलते 24 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तीन मुख्य फीडरों की बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान कोटला फीडर के आईटीआई, द्रमण, मंजग्रां, ददरोली, डिग्री कॉलेज, छतड़ी, सिहूंवां, जलाड़ी, भरनौली, घटनालू, चमडेरा और केंद्रीय विश्वविद्यालय क्षेत्र में सप्लाई ठप रहेगी। इसके अलावा रिहलू फीडर के रेहलू, पलवाला, दरगेला, बोड़ूसारन, मनोह, गोरड़ा, भनाला और दरीणी फीडर के मछलानी, पटियादा, खरीड़ी व दरीणी में भी बिजली बंद रहेगी।

मंडी इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद

विद्युत उपमंडल मंडी-2 के सहायक अभियंता ई. सुनील शर्मा ने बताया कि 24 अक्टूबर को 33/11 केवी सब-स्टेशन सौलीखड्ड में दिवाली के मद्देनजर मेंटेनेंस का काम होगा। इसके चलते सब-स्टेशन से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पावर कट रहेगा। इस दौरान सौलीखड्ड सब-स्टेशन बंद रहने से गुटकर, रानीबाईं, बहना, रोपा ब्राधीवीर, मलोरी, कैहनवाल, टिल्ली, मन्याना, दुदर, चछोल, सब्जी मंडी, चढ़यारा, सौलीखड्ड, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, 2 व 3, नेला, लांगनी, शिल्लाकीपड़, बिन्द्रावनी, ईसीएचएस, भारत पेट्रोल पंप, आरटीओ कार्यालय, रिवर डेल कॉलोनी, कवारी, पड्डल, बस स्टैंड, मझवाड़, सायरी, चाम्बी, लझुखर, पुखर, शरणधार, मब, चंदेह, किप्पड, बड़ोग, निहालग और बंगाली बस्ती प्रभावित रहेंगे।

पड्डल, भ्यूली और पुरानी मंडी में भी रहेगी बिजली बंद

इसके अलावा भीमाकाली मंदिर, भ्यूली, कांगनीधार, मोतीपुर, संस्कृति सदन, लोअर व अपर पड्डल, जल शक्ति विभाग पंप हाउस, गुरुद्वारा मोहल्ला, पुलिस लाइन, डिग्री कॉलेज, आईटीआई, लोअर व अपर भ्यूली, पुरानी मंडी पोस्ट ऑफिस, फॉरेस्ट ऑफिस, आईजी ऑफिस और जागृति हॉस्पिटल के आसपास बिजली बंद रहेगी। बोर्ड ने लोगों से जरूरी काम पहले ही निपटाने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...