पूर्व सीएम ममता बनर्जी की भतीजी की संदिग्ध मौत: घर में फंदे से लटका मिला शव, अवसाद से जूझ रही थीं 28 वर्षीय बृष्टि, शिक्षक भर्ती रद्द होने के बाद गंवा चुकी थीं अपनी नौकरी

19 घंटे पहले
ममता बनर्जी की भतीजी का शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Mamata Banerjee Niece News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी 28 वर्षीय बृष्टि मुखर्जी मंगलवार को बीरभूम जिले में स्थित अपने आवास पर फंदे से लटकी मिलीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनका शव रामपुरहाट इलाके के कुसुम्बा गांव स्थित घर की दूसरी मंजिल से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

परिवार के सदस्यों के अनुसार बृष्टि पिछले कुछ वर्षों से अवसाद से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया कि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कथित भ्रष्टाचार के कारण भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद उनकी नौकरी चली गई थी, जिससे वह काफी परेशान चल रही थीं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मौत की असली वजहों और परिस्थितियों का सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

खबरें और भी हैं...