रमेश कंवर: शिमला
BJP Himachal: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने अपने संगठनात्मक विस्तार को नई रफ्तार देते हुए तीन प्रमुख प्रकोष्ठों में बड़ी नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व से विस्तृत चर्चा के बाद परिवहन प्रकोष्ठ, देव समाज प्रकोष्ठ और बुनकर प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजकों के साथ-साथ जिला संयोजकों के नामों को अंतिम रूप दिया गया है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई इन नियुक्तियों से विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ पार्टी का जुड़ाव और अधिक गहरा होगा। परिवहन, देव समाज और बुनकर प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों ने उम्मीद जताई है कि नवगठित टीम अपने-अपने वर्गों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को पार्टी के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेगी, जिससे भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
परिवहन प्रकोष्ठ: परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार राणा ने संगठनात्मक संवाद को मजबूत करने के लिए रमेश कमल, संजय ठाकुर और महेंद्र मनकोटिया को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है।
बुनकर प्रकोष्ठ: बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिवचरण चौहान ने प्रदेश सह संयोजक के रूप में अनिल कल्हान, दाबा ठाकुर, जीवानन्द ठाकुर और सुखराम को जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही मंडी जिला में लाल दास और किन्नौर जिला में विद्यासागर को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। बुनकर प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रदेश के बुनकरों, हस्तशिल्पियों और इस क्षेत्र से जुड़े वर्गों के साथ संगठन का संपर्क और अधिक व्यापक किया जाएगा।
देव समाज प्रकोष्ठ का बड़ा विस्तार, 16 जिलों में तैनात किए गए नए जिला संयोजक
भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रेम प्रसाद पंडित ने प्रदेश सह संयोजक के रूप में मीना शर्मा, प्रकाश बंसल और मकर ध्वज को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही जिला स्तर पर चंबा में सुधीर शर्मा, देहरा में विपु शर्मा, हमीरपुर में रजनीश शर्मा, कांगड़ा में संजीव गोस्वामी, कुल्लू में मोती राम शर्मा, किन्नौर में रणजीत नेगी, लाहौल-स्पीति में सतीश लाल शर्मा, महासू में विकास पालसरा, मंडी में कृष्ण वैद्य, नूरपुर में राम कुमार शर्मा, पालमपुर में परवेश शर्मा, शिमला में अशोक शर्मा, सोलन में लाज किशोर शर्मा, सुंदरनगर में चुड़ामणि शर्मा, सिरमौर में रणजीत जुब्बड और ऊना में मनोहर लाल को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। देव समाज प्रकोष्ठ की नई टीम प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति, परंपराओं और देव समाज से जुड़े विषयों को संगठनात्मक स्तर पर और मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।