Kullu News: निरमंड और आनी में ऊंचाई से गिरने से महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

3 घंटे पहले
Kullu News

Kullu News: कुल्लू जिले के आनी उपमंडल के अंतर्गत पुलिस थाना निरमंड और आनी क्षेत्रों में दो अलग-अलग घटनाओं में ऊंचाई से गिरने के कारण एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों हादसों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है और मामलों की जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में, सीएचसी निरमंड में उत्तम दासी पत्नी स्व. तीर्थ राम, निवासी गांव घाटू, जिला कुल्लू को गिरने के कारण गंभीर अवस्था में इलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, महिला देर रात अचानक घर के बरामदे में संतुलन बिगड़ने से गिर गई थी।

उधर, दूसरे मामले में आनी पुलिस थाना के तहत सेस राम (86 वर्ष) पुत्र राम चंद, निवासी गांव जाओं, जिला कुल्लू रात को खाना खाने के बाद गौशाला की ओर जा रहे थे। इस दौरान वे लगभग 30-35 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल आनी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

पुलिस द्वारा दोनों घटनाओं के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है।

खबरें और भी हैं...