BJP Himachal: हिमाचल भाजपा की 12 सदस्यीय नई प्रदेश कोर कमेटी घोषित, राजीव बिंदल, जेपी नड्डा, जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर सहित कई दिग्गज नेता शामिल

BJP Himachal

रमेश कंवर: शिमला

BJP Himachal: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा जारी की गई इस अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश भाजपा की नई कोर कमेटी में कुल 12 सदस्यों को जगह दी गई है, जबकि इसके साथ ही दो वरिष्ठ पदाधिकारियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

 

प्रदेश कोर कमेटी में ये दिग्गज शामिल

प्रदेश कोर कमेटी में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप और लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को शामिल किया गया है।

 

सांसदों व प्रदेश महामंत्रियों को भी मिली कोर कमेटी में अहम जिम्मेदारी

इनके अलावा कमेटी में विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य और प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

 

श्रीकांत शर्मा और दर्शना सिंह बने विशेष आमंत्रित सदस्य

मुख्य 12 सदस्यों के अतिरिक्त संगठन के शीर्ष समन्वय के लिए भाजपा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह को प्रदेश कोर कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...