Himachal News: कांगड़ा और मंडी जिलों में 5 से 7 अक्तूबर तक इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, मरम्मत और मेंटेनेंस के चलते बिजली बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

1 सप्ताह पहले
Power Cut

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और मंडी जिलों में विद्युत ढांचा मजबूत करने, लाइनों की मरम्मत तथा री-कंडक्टरिंग के चलते 5 से 7 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने बिजली बंद रहने की समयावधि और प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की सूची जारी कर दी है।

बोर्ड ने सभी प्रभावित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के दौरान सहयोग करें और अपने जरूरी कार्य समय से पहले पूरा कर लें।

 

धर्मशाला के सिद्धपुर उपमंडल में 5 और 6 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली

विद्युत उप-मण्डल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि 5 अक्टूबर को 11 केवी होडल फीडर के तहत सिद्धपुर, फतेहपुर, घुरलूनाला, उपाहू, अप्पर व लोअर सुक्कड़, त्रिनेत्र महादेव और बाघणी क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। वहीं 6 अक्टूबर को 11 केवी खनियारा व टग फीडर के अंतर्गत आने वाले नोरबुलिंगा, फंकी टाउन, खनियारा, अगंझंर महादेव, नड्डी, टंग, तिरंगा, खैबर, टिक्करी, सालिग और नरवाणा समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

 

मंडी के पड्डल फीडर में 5 से 7 अक्टूबर तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शटडाउन

मंडी शहर में 11 केवी पड्डल फीडर की विद्युत क्षमता बढ़ाने के लिए री-कंडक्टरिंग का कार्य किया जा रहा है। सहायक अधिशासी अभियंता नरेश ठाकुर के अनुसार 5, 6 और 7 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 5 अक्टूबर को ओल्ड एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, स्विमिंग पूल भियुली, लोअर पड्डल और अस्पताल क्षेत्र प्रभावित होंगे, जबकि 6 व 7 अक्टूबर को गुरुद्वारा मोहल्ला, कांगणीधार, हैलीपोर्ट, पुलिस लाइन और मॉडर्न कॉम्प्लेक्स क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।

 

साईगलू सब-स्टेशन के अंतर्गत 5 अक्टूबर को 22 केवी फीडरों की होगी मरम्मत

विद्युत उप-मण्डल साईगलू के सहायक अभियंता विनीत कुमार ने जानकारी दी है कि 5 अक्टूबर को 33/22 केवी सब-स्टेशन साईगलू के बीर और तल्याहड़ फीडरों की मरम्मत की जाएगी। इस कारण सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सदोह, बरयारा, डोलरा बल्ह, बीर, लाग, भलेड, तरनोह, साईगलू, सेहली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कट रहेगा।

 

नगवाईं उपमंडल में 6 अक्टूबर को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक रहेगी बिजली गुल

विद्युत उपमंडल नगवाईं के अंतर्गत 11 केवी पनारसा फीडर की लाइनों की मरम्मत, पेड़ों की छंटाई और जीओ स्विच सुधार का कार्य 6 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। इसके चलते टकौली, पनारसा, नाऊ-पनाऊ, सुरथ, राहड़ी, दलासणी और सणाणी क्षेत्रों में सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

खबरें और भी हैं...