Power Cut Alert: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक रखरखाव, पेड़ों की काट-छांट और नई तकनीक स्थापित करने के चलते 11 और 12 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की है।
बिजली बंद रहने से औद्योगिक इकाइयों, प्रशासनिक कार्यालयों, अस्पतालों और आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बोर्ड के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को अपने आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटाने की सलाह दी है।
हमीरपुर उपमंडल-2: 11 अक्तूबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली
विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के सहायक अभियंता सौरभ राय ने जानकारी दी है कि 11केवी औद्योगिक क्षेत्र फीडर की आवश्यक मरम्मत एवं पेड़ों की काट-छांट का कार्य किया जाएगा। इस कारण 11 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस शटडाउन से गांव बरोहा, औद्योगिक क्षेत्र, बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू, बल्ही, भाटी, मोहीं, स्वाहल, कथाल, जमली, जमली धाम और आसपास के क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित रहेंगे।
मंडी जिला का साईंगलू उपमंडल: 11 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पावर कट
विद्युत उपमंडल साईंगलू के सहायक अभियंता विनीत कुमार ने बताया कि 33/22 केवी सब-स्टेशन साईंगलू में 22 केवी कोटला फीडर की क्षमता बढ़ाने तथा नए स्विच स्थापित करने के चलते 11 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण कोट, डवाहन, तरयासल, माहन, कून, कडकोह, लागधार, सताहन, खलाणू, बरनोट कोटली, सुराडी, सैण, सेतलर, हार्ट, साईंगलू और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।
धर्मशाला शहर व मैकलोडगंज: 12 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आपूर्ति रहेगी बंद
विद्युत उप-मण्डल नंबर-1 धर्मशाला के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि 33/11 केवी यार्ड कालापुल और शहर से जुड़े 11 केवी फीडरों के सामान्य रखरखाव के लिए 12 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पावर कट रहेगा। इस दौरान कोतवाली बाजार, जोनल अस्पताल, डीसी कार्यालय, एसपी कार्यालय, शिक्षा बोर्ड, एचपीसीए स्टेडियम, सिविल लाइन्स, चिलगाड़ी, सकोह और मैकलोडगंज मुख्य चौराहा, दलाई लामा मंदिर, जोगीबाड़ा, टिप्पा रोड समेत विशाल क्षेत्र में बिजली ठप रहेगी। मौसम खराब होने पर शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।