Una News: हरोली को खेलों के हब के रूप में विकसित किया जा रहा: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

15 घंटे पहले
Una News Mukesh Agnihotri Haroli

Una News: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में आयोजित अंडर-19 बॉयज जिला स्तरीय माइनर गेम्स प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया और युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र को खेलों के हब के रूप में विकसित किया जा रहा है और युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बुनियादी ढांचे का विस्तार लगातार जारी है।

मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली का चयन सीबीएसई और डे-बोर्डिंग स्कूल के तौर पर किया गया है। जल्द ही यहां एक भव्य एवं आधुनिक स्कूल भवन का निर्माण किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

 

8 करोड़ से बनेगा महाविद्यालय का नया भवन, सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण जारी

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली महाविद्यालय के दूसरे भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिस पर करीब 8 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सिंथेटिक ट्रैक और इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है ताकि स्थानीय युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें। मुकेश अग्निहोत्री ने यह भी घोषणा की कि 29 सितंबर को प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान हरोली महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए 31 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की।

 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, बीएमओ डॉ. शिंगारा, उप निदेशक अनिल तखी, प्रधानाचार्य रविन्द्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...