बेटे को खाना देने के बाद PWD चालक ने उठाया ये खौफनाक कदम

2 साल पहले
Mandi News Balh Dhangu 25 Year Old Youth Suicide

पांवटा साहिब (सिरमौर)

Himachal News: जिला सिरमौर में पांवटा साहिब के भुंगरनी में एक व्यक्ति ने घर पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक सेवक सिंह (42) पुत्र संगत सिंह लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब के अधिशासी अभियंता की गाड़ी का चालक था।

हिमाचल न्यूज़ (Himachal News) को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेवक सिंह ने शनिवार सुबह नहाने के बाद खाना खाया और फिर अपने 14 वर्षीय बेटे सहज को खाना दिया। इसके बाद में सेवक सिंह ने अपने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगा लिया।

कुछ देर बाद जब सेवक सिंह का बेटा सहज खाना खाकर कमरे में गया तो देखा कि पिता फंदे से लटका हुआ था। इस पर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद परिवार के अन्य लोग मौके पर इकट्ठा हुए तथा सेवक सिंह फंदे से उतारकर उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि सेवक सिंह का काफी समय से अपनी पत्नी के साथ विवाद चला हुआ था। इस कारण वह तनाव में था। सेवक सिंह की पत्नी 2 महीने पहले अपने मायके पंजाब गई हुई थी।

 

Himachal News: क्या कहती है पुलिस

एएसपी सिरमौर अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...