Himachal Weather: सावधान रहें! आज हिमाचल के इन जिलों के लिए फिर से बारिश का येलो अलर्ट

Himachal Weather

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में आज भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज भारी बारिश का दौर जारी रहने की सम्भावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भी प्रदेश के कुछ भागों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कुल्लू, मंडी व कांगड़ा जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का रेड अलर्ट है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के कई भागों में 7 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भारी बारिश से राहत मिली। अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा। शिमला में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई।

 

सरकार और प्रशासन ने भी जारी किया अलर्ट

उधर, आईएमडी हाइड्रोमेट डिवीजन नई दिल्ली की ओर से प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आकस्मिक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) मार्गदर्शन बुलेटिन जारी किया गया है। इसके अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, सिरमौर और शिमला जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में हल्के से मध्यम बाढ़ का जोखिम होने की संभावना है। सरकार और प्रशासन ने फ्लैश फ्लड आने की चेतावनी के मद्देनजर आम नागरिकों और बाहर से आने वाले पर्यटकों से नदी-नालों, भूस्खलन वाले क्षेत्रों तथा अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से परहेज करने एवं अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

 

Himachal Weather: जानिए हिमाचल का न्यूनतम तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर में 22.8, भुंतर में 22.2, कल्पा में 16.0, धर्मशाला में 18.7, ऊना में 23.8, नाहन में 25.0, सोलन में 21.5, मनाली में 17.7, कांगड़ा में 21.4, मंडी में 23.9, बिलासपुर में 25.2, हमीरपुर में 25.1 और चंबा में 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

 

Himachal Weather: जानिए हिमाचल का अधिकतम तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अधिकतम तापमान ऊना में 36.4, बिलासपुर में 34.9, कांगड़ा में 33.7, भुंतर में 33.5, चंबा में 33.3, मंडी में 31.8, हमीरपुर में 31.8, सोलन में 30.0, धर्मशाला में 28.5, नाहन में 27.9, शिमला में 25.0, और मनाली में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Himachal Weather: जानिए कहां कितनी बारिश हुई

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हमीरपुर में 11, नाहन में 8, जुब्बड़हट्टी में 6, सोलन में 3 और धर्मशाला-मंडी में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

 

हिमाचल में अगले 10 दिन का मौसम जानने के लिए यहां Click करें

खबरें और भी हैं...