HPRCA Political Science Teacher Result: हिमाचल में राजनीतिक शास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 94 अभ्यर्थियों का चयन

HP Teacher Recruitment Result HPRCA Hamirpur

HPRCA Political Science Teacher Result: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजनीति शास्त्र (Political Science) शिक्षकों के पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम विधिवत घोषित कर दिया है। फिक्स मानदेय के आधार पर भरी जा रही इन नियुक्तियों के लिए पोस्ट कोड-26028 के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और उसके बाद हुई दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर कुल 94 अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हुआ है।

भर्ती प्रक्रिया के आंकड़ों की जानकारी देते हुए आयोग के सचिव ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 3,650 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 3,002 उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित स्क्रीन टेस्ट में उपस्थित हुए। सीबीटी परीक्षा के मेरिट अंकों के आधार पर 239 अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए चुना गया था।

दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया 17 और 19 सितंबर को आयोग के हमीरपुर स्थित मुख्यालय परिसर में पूरी की गई, जिसके बाद अब अंतिम मेरिट सूची जारी की गई है।

 

1 पद रहा खाली

आयोग के अनुसार, घोषित किए गए परिणामों में 95 में से 94 पदों पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है। हालांकि, अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित) यानी SC (WFF) श्रेणी में कोई भी पात्र उम्मीदवार न मिल पाने के कारण 1 पद रिक्त रह गया है। सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने स्पष्ट किया कि सभी सफल उम्मीदवारों की सूची नाम, रोल नंबर और प्राप्तांकों (Marks) के साथ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी सीधे वेब पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...