Lahaul-Spiti News: जोबरंग पुल की समस्या को लेकर गोविंद ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, नए ऊंचे पुल के निर्माण की मांग

3 सप्ताह पहले
Govind Thakur

Lahaul-Spiti News: पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने आज लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर के साथ जोबरंग पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जोबरंग पुल से जुड़े क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का जायजा लिया।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि पिछले करीब तीन वर्षों से जोबरंग पुल की समस्या लगातार सामने आ रही है। चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने पर कई बार पुल के डूब जाने से जोबरंग, राशेल और रापे गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। आपात स्थिति में मरीजों को लाने-ले जाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को राशन तथा किसानों को अपनी फल-सब्जियां बाहर पहुंचाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नदी से पर्याप्त ऊंचाई पर नए पुल का निर्माण किया जाना आवश्यक है। साथ ही, जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक लोगों के आवागमन एवं आवश्यक सामान की आवाजाही के लिए छोटे रोप-वे जैसी वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।

 

सरकार पर फंड जारी न करने का आरोप और जल्द कार्रवाई की मांग

गोविंद ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन वर्षों से समस्या सामने होने के बावजूद सरकार की ओर से इसके समाधान के लिए आवश्यक फंड की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे सरकार की इच्छाशक्ति और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए तत्काल धनराशि स्वीकृत कर स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जाए।

खबरें और भी हैं...