Mandi News: लांगणा की बेटी अनुष्का ठाकुर ने नीट परीक्षा में लहराया परचम, IGMC शिमला में एमबीबीएस के लिए हुआ चयन

3 सप्ताह पहले
Mandi News Anushka Thakur

Mandi News: मंडी जिले के उपमंडल जोगिंदर नगर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लांगणा के प्रैण (नैन) गांव की मेधावी बेटी अनुष्का ठाकुर ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में एमबीबीएस की सीट हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुष्का की इस शानदार उपलब्धि से उनके पैतृक क्षेत्र लांगणा सहित पूरे जोगिंदर नगर में खुशी और गर्व का माहौल है। अनुष्का ठाकुर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 579 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 18,610वीं रैंक और हिमाचल प्रदेश राज्य स्तर पर 53वीं रैंक हासिल की है।

3 अगस्त 2006 को जन्मी अनुष्का मूल रूप से ग्राम पंचायत लांगणा के प्रैण (नैन) गांव की रहने वाली हैं। उनकी माता श्रीमती अंजना ठाकुर आईजीएमसी शिमला में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं, जबकि उनके पिता श्री सुनील ठाकुर निजी क्षेत्र में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। मेडिकल पृष्ठभूमि से जुड़ी अपनी माता से प्रेरणा पाकर अनुष्का ने बचपन से ही डॉक्टर बनकर समाज सेवा करने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था।

 

कड़ी मेहनत और अनुशासित दिनचर्या से हासिल की बड़ी सफलता

अपनी इस मंजिल को पाने के लिए अनुष्का ने बेहद अनुशासित रूटीन का पालन किया। उन्होंने रोजाना सुबह 7:30 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक करीब 10 घंटे लगातार कड़ा परिश्रम किया। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा नर्सरी से दसवीं कक्षा तक ऑकलैंड हाउस स्कूल, शिमला से पूरी की, जिसमें उन्होंने 97% अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद उन्होंने हिल ग्रोव स्कूल, शिमला से बारहवीं कक्षा 92% अंकों के साथ उत्तीर्ण की।

खबरें और भी हैं...