Kullu News: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल भुंतर के अंतर्गत 11 केवी फीडरों में आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड ने प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का शेड्यूल जारी करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विद्युत बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 11 केवी एयरपोर्ट फीडर के अंतर्गत आने वाले शाढ़ाबाई, परगाणू, खोखण, धाराबेहड़, शिकारी, बगावाई तथा आसपास के तमाम क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान पेड़ों की कांट-छांट, सामान्य रखरखाव तथा जीओ/एओ स्विच की मरम्मत का आवश्यक कार्य निष्पादित किया जाएगा।
इसी तरह, 10 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 11 केवी भुंतर फीडर के अंतर्गत तेगूबेहड़, सेरीबेहड़, एचपीएमसी, अपर मोहल, जामोट, मनिकरण चौक, गदौरी, शमशी, पंडितबेहड़, विशठबेहड़, वेटनरी हॉस्पिटल, छोयल और आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अवधि के दौरान एचटी लाइन के लिए नए एक्सएलपीई केबल बिछाने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाना तय हुआ है।
विद्युत उपमंडल भुंतर ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथियों में मौसम खराब रहता है, बारिश होती है अथवा कोई तकनीकी समस्या उत्पन्न होती है, तो यह रखरखाव कार्य अगले दिन पूरा किया जाएगा। बोर्ड ने सभी उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।